Una: ऊना में रात को लगी भीषण आग, 45 झुग्गियां जलकर राख, मजदूर परिवार बेघर

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अंदौरा गांव में वीरवार देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया। सोमभद्रा नदी के किनारे बाहरी राज्यों से आए मजदूरों की बस्ती में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस भीषण अग्निकांड में करीब 45 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मजदूर परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

यह घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब मजदूर परिवार दिनभर की मेहनत के बाद अपनी झुग्गियों में आराम कर रहे थे। अचानक एक झुग्गी में आग लगी और देखते ही देखते लपटें आसपास की झुग्गियों तक फैल गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस्ती इसकी चपेट में आ गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन उनकी वर्षों की मेहनत की कमाई और गृहस्थी का सारा सामान नहीं बच पाया। आग में घरेलू सामान, बिस्तर, कपड़े, अनाज और नकदी तक जलकर राख हो गई।

अग्निकांड की सूचना मिलते ही एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम और तहसीलदार कुलताज सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित मजदूर परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मानवता का परिचय देते हुए नगर पंचायत गगरेट के सहयोग से सभी बेघर हुए परिवारों के लिए गगरेट स्थित रैन बसेरे में रात गुजारने की व्यवस्था की गई, ताकि पीड़ितों को ठंड और खुले आसमान के नीचे न रहना पड़े।

एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिस क्षेत्र में यह आग लगी, वह तकनीकी रूप से उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आता है, लेकिन इसके बावजूद गगरेट प्रशासन ने मानवीय आधार पर तुरंत राहत कार्य शुरू किए। इस घटना ने प्रशासन के सामने एक और सवाल खड़ा कर दिया है कि जिला प्रशासन द्वारा खड़पोश झुग्गियां बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में मजदूर परिवार यहां कैसे रह रहे थे। इस पहलू पर भी अब चर्चा शुरू हो गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।