मंडी में अमृतसर के दो युवक बड़ी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

अमृतसर (पंजाब) के दो युवकों को डैहर पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। समलेहु-सकरोहा संपर्क मार्ग पर नाके के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पैदल चलते हुए रोका। पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और एक युवक ने अपनी जेब से कुछ फेंक दिया। जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने थोड़ी दूरी पर उन्हें पकड़ लिया।

जांच में पाया गया कि फेंका गया सामान चिट्टा था। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कुलदीप सिंह, पुत्र कमलजीत सिंह, निवासी गांव बंदला, जंडयाला गुरु थाना, अमृतसर, और जरनैल सिंह, पुत्र हीरा सिंह, निवासी गांव बरपाल, चती पिंड थाना, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सत्येंद्र गौतम ने की धर्मशाला कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सराहना, पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन...

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सत्येंद्र गौतम ने सराहना की। उन्होंने पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन करवाने और राजनीतिक भाषणों के बजाय आपसी मिलन को प्राथमिकता देने को कार्यक्रम की खास बात बताया।

Kangra: शाहपुर में शहीद उत्तम राणा-प्रताप सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में लिटिल फ्लावर और वॉलीबॉल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी

शाहपुर में शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 21वीं वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में लिटिल फ्लावर दुराना और नूरपुर, जबकि वॉलीबॉल में फतेहपुर और शाहपुर की टीमों ने खिताब जीते। समारोह में 10 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: शाहपुर में जानवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जानवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।