Bilaspur: 25 दिन बाद भी नहीं मिला समाधान! सुरंग प्रभावित परिवारों की परेशानियां जस की तस, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Date:

--Advertisement--

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के अंतर्गत बध्यात गांव के पास बन रही सुरंग नंबर-17 एक बार फिर विवादों में है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सुरंग निर्माण कार्य तो दोबारा शुरू हो गया, लेकिन बीते 25 दिनों से सुरंग प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है। प्रभावितों का कहना है कि प्रशासन लगातार उनकी अनदेखी कर रहा है और उन्हें उनकी परेशानियों के साथ अकेला छोड़ दिया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

रेलवे टनल प्रभावित एवं विस्थापित भूमि अधिग्रहण मंच के संयोजक अजय बंसल ने बताया कि बीती रात हुई भारी बारिश के कारण सावित्री देवी के मकान की दरारें और बढ़ गईं, साथ ही मकान का एक कोना भी थोड़ा बैठ गया। इससे पूरा परिवार दहशत में है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ऐसी ही स्थिति अन्य तीन परिवारों की भी रही, जिन्होंने डर के मारे रात को सुरंग के भीतर शरण ली। इन परिवारों को लग रहा था कि उनके मकान किसी भी समय गिर सकते हैं।

ग्रामीणों के सुरंग में पहुंचने की जानकारी मिलते ही निर्माण कंपनी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, हालांकि प्रभावितों ने किसी तरह से निर्माण कार्य को बाधित नहीं किया। बावजूद इसके, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सुरंग से हटने के लिए कहा और केस दर्ज करने की धमकी भी दी। जबकि ये लोग केवल सुरक्षा के लिहाज से सुरंग में रात बिताने पहुंचे थे, न कि विरोध प्रदर्शन करने।

घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी मकान में गंभीर क्षति नहीं पाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की खतरे की संभावना सामने आती है, तो प्रशासन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करेगा। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है, जो मकानों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।