Kangra: राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में 3 दिवसीय आपदा प्रबंधन शिविर: छात्रों को आपदाओं से निपटने की दी जा रही ट्रेनिंग

Date:

--Advertisement--

Shahpur: राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आपातकालीन आपदा प्रबंधन संसाधन केंद्र (EDMRC) कांगड़ा द्वारा तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन शिविर का उद्घाटन हुआ। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों को आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करना और उनकी संकट प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना है।

मुख्य अतिथि हरजीत भुल्लर ने शिविर का उद्घाटन करते हुए आपदाओं के दौरान संचार और त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समय पर सटीक जानकारी का आदान-प्रदान आपदा के प्रभाव को कम कर सकता है।

प्रशिक्षक नितिका, नरेंद्र कुमार, और गुलशन मनहास ने आपदा प्रबंधन के बुनियादी सिद्धांतों पर जानकारी दी, विशेष रूप से भूकंप, बाढ़ और आग जैसी आपदाओं के दौरान की जाने वाली त्वरित कार्रवाई और बचाव कार्यों पर। छात्रों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से आपात स्थिति में प्रतिक्रिया और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत सिंह ने EDMRC कांगड़ा, प्रशिक्षकों और हरजीत भुल्लर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल छात्रों की बल्कि पूरे समुदाय की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में नॉडल ऑफिसर आशा शर्मा, डॉ. श्रुति शर्मा, प्रो. हरीश कुमार, और प्रो. केशव कौशल भी उपस्थित रहे और छात्रों को प्रेरित किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।