शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के गांव झल्ली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेब के बाग में चल रही अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने बाग में सेब के पेड़ों के बीच छिपाकर लगाए गए कुल 1,155 अफीम डोडा (ओपियम पॉपी) के पौधे बरामद किए हैं।
इस मामले में अवैध खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बड़ी बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
इधर शिमला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशे के कारोबार या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!