Una: भंडारे की तैयारी के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय किशोर की पेड़ गिरने से मौत, ताया गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत नंगल कलां के वार्ड नंबर-2 में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में भंडारे की तैयारियों के दौरान सफाई का कार्य चल रहा था, तभी अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में 14 वर्षीय किशोर वंश पुत्र राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ताया मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

वंश मंदिर परिसर में परिजनों और अन्य ग्रामीणों के साथ भंडारे की तैयारियों में जुटा हुआ था। जब वह सफाई में व्यस्त था, उसी दौरान एक पुराना और भारी पेड़ अचानक गिर गया। दुर्भाग्यवश पेड़ सीधे वंश के सिर पर आ गिरा, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, वंश का ताया मोहनलाल भी पेड़ की चपेट में आ गया, जिसे गंभीर चोटें आईं, खासकर उसकी टांग बुरी तरह जख्मी हुई। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हरोली से एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। साथ ही, मृतक के माता-पिता, अन्य परिजन और वहां मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक आकस्मिक दुर्घटना लग रही है। हालांकि, पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।