Mandi: हिमाचल का ‘तत्तापानी’ बना नया पर्यटन हॉटस्पॉट, गर्म पानी के चश्मे और एडवेंचर स्पोर्ट्स खींच रहे हजारों सैलानी

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में स्थित तत्तापानी तेजी से हिमाचल प्रदेश के नए और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है। गर्म पानी के प्राकृतिक चश्मों के लिए प्रसिद्ध यह ऐतिहासिक स्थान अब कोल डैम में शुरू हुई रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के कारण भी पर्यटकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बन गया है।

राजधानी शिमला से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित तत्तापानी धार्मिक आस्था, विश्वास और साहसिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता और गहरी आध्यात्मिक मान्यताएं हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। कोल डैम परियोजना के तहत यहां बनी झील में अब मोटर बोट, जेट स्की और हॉट एयर बैलून जैसी कई जलक्रीड़ा गतिविधियां शुरू की गई हैं, जिससे पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तत्तापानी को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हाल ही में कोल डैम प्रबंधन के साथ बैठक कर सरकार ने यहां स्थित गर्म पानी के प्राकृतिक चश्मों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही पुराने कुंडों की स्थिति सुधारने और उनमें पर्याप्त गर्म पानी उपलब्ध करवाने के लिए विस्तृत डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य इस क्षेत्र के धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य को सुरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है।

सतलुज नदी के किनारे स्थित तत्तापानी अपने गंधकयुक्त गर्म पानी के चश्मों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से चर्म रोग और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। धार्मिक दृष्टि से भी इस स्थान का विशेष महत्व है और यहां स्नान करना कुंभ स्नान के बराबर पुण्यदायी माना जाता है। हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यहां आस्था की डुबकी लगाते हैं और तुलादान की परंपरा निभाते हैं। मान्यता के अनुसार इससे ग्रह दोष शांत होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह स्थान सप्तऋषियों में से एक ऋषि जमदग्नि की तपोस्थली भी माना जाता है।

तत्तापानी वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव प्रेम रैना ने बताया कि तत्तापानी अब धार्मिक आस्था और पर्यटन गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। यहां के गर्म पानी के कुंड, धार्मिक महत्व और झील में होने वाली जलक्रीड़ा गतिविधियां देश-विदेश के पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।