Kangra: नंदपुर भटोली की तनिष्का ने नर्सिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

Date:

--Advertisement--

नंदपुर भटोली ग्राम पंचायत की तनिष्का ने नर्सिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तनिष्का ने 2020 में मिलिटरी नर्सिंग सर्विस (MNS) का परीक्षा पास किया और इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। चार साल की ट्रेनिंग कोलकाता के ईस्टर्न कमांड अस्पताल में पूरी करने के बाद, 23 अप्रैल को वह पास आउट हुईं और अब उन्होंने कमांड अस्पताल एयरफोर्स बेंगलुरु में जॉइन किया है।

तनिष्का ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा डीएवी स्कूल नगरोटा सूरियां से की है और इसके बाद एक वर्ष कोचिंग ली। वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण को देती हैं, जिसने उन्हें इस प्रतिष्ठित पद तक पहुँचाया।

उनके पिता वीरेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और घर के कामकाज की जिम्मेदारी संभालते हैं, जबकि उनकी माता रीता देवी गृहिणी हैं। तनिष्का के दादा जगजीत सिंह, जो रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं, उनके जीवन में हमेशा मार्गदर्शक बने रहे हैं। तनिष्का अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और गुरुजनों को देती हैं, जिनके समर्थन से वह इस मुकाम तक पहुँच सकीं।

तनिष्का की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र में खुशी का कारण बनी है और उनकी कहानी युवाओं, खासकर महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।