Kullu: हिमाचल की वादियों में सनी देओल का सुकून, कुल्लू में जवानों संग देखी बॉर्डर-2, उमड़ी भीड़

Date:

--Advertisement--

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इन दिनों हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में सुकून के पल बिता रहे हैं। अपनी दमदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सनी देओल शुक्रवार को कुल्लू स्थित शोभला मल्टीप्लेक्स पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म बॉर्डर-2 की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। मल्टीप्लेक्स पहुंचने पर इसके मालिक भाविक ठाकुर ने अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस खास मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस और सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे। सनी देओल ने अधिकारियों और जवानों के साथ बैठकर फिल्म देखी और उनके साथ समय बिताया। अभिनेता की मौजूदगी से यह स्क्रीनिंग और भी खास बन गई।

जैसे ही सनी देओल के कुल्लू पहुंचने की खबर फैली, शोभला मल्टीप्लेक्स के बाहर स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशंसक अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। सनी देओल की मौजूदगी ने पूरे इलाके के माहौल को उत्साह और खुशी से भर दिया।

जानकारी के मुताबिक सनी देओल मनाली से करीब 17 किलोमीटर दूर दशाल गांव में ठहरे हुए हैं। उन्होंने वहां एक कॉटेज किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ सुकून के पल बिताने के लिए हिमाचल आते रहते हैं।

हाल ही में सनी देओल ने सोशल मीडिया पर बॉर्डर-2 की सफलता को लेकर एक वीडियो भी साझा किया था। इसके अलावा उन्होंने नाले के किनारे बैठकर एक वीडियो बनाया है, जिसमें आसपास बर्फ जमी हुई नजर आ रही है। इन दिनों अभिनेता पहाड़ों की ठंडी हवा, बर्फीला नजारा और शांत माहौल का पूरा आनंद ले रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।