Mandi: सुंदरनगर में तड़के बड़ी कार्रवाई, 90 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक अंधेरे में फरार

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर उपमंडल के देहवीं क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह करीब चार बजे मंडी की ओर जा रहे एक ट्रक को जांच के दौरान पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

डिप्टी कमिश्नर मंडी (आबकारी) अरविंद शर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग सुंदरनगर की टीम ने पुलिस थाना सुंदरनगर के साथ मिलकर देहवीं में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मंडी की ओर जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में देसी और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पाई गई।

जब चालक से शराब के परमिट और अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में सामने आया कि ट्रक में कुल 90 पेटी शराब लदी हुई थी, जिसमें 50 पेटी वीआरवी देसी संतरा और 40 पेटी रॉयल स्टैग शामिल हैं।

सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी हंसराज वर्मा ने बताया कि ट्रक और शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सुंदरनगर के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार चालक की तलाश जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

Shimla Protest: सचिवालय मार्च के दौरान गरमाई हिमाचल की राजनीति, बैरिकेड पर पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

विधानसभा मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय मार्च निकाला। बैरिकेड पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूरे दिन कड़ी रही।