Solan: सोलन पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 2026 में रिकॉर्ड चिट्टा बरामदगी, अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश

Date:

--Advertisement--

जिला सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा बरामदगी करते हुए अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 100 ग्राम से अधिक चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की गई है।

जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी तब लगी, जब जीरकपुर, पंजाब निवासी कुख्यात सप्लायर इकबाल उर्फ बिट्टू को 87 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से हिमाचल और पंजाब के बीच नशे की सप्लाई में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

सोलन पुलिस ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में NDPS एक्ट के तहत कुल 242 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 502 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। इस दौरान नशे से अर्जित 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने अब तक 64 अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।

Himachal Coaching Centre Rules: अब कोचिंग सेंटर चलाने के लिए देने होंगे ₹50 हजार, नवीनीकरण पर ₹25 हजार फीस; नियम तोड़े तो रद्द होगा...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पात्र निजी कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। नए रजिस्ट्रेशन के लिए ₹50,000 और नवीनीकरण के लिए ₹25,000 शुल्क तय किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और गंभीर मामलों में पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

Sirmaur: पति की मौत के 4 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; संगड़ाह में पसरा मातम

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव में 85 वर्षीय मंगाराम चौहान उर्फ छोटू की रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। करीब चार घंटे बाद उनकी 68 वर्षीय पत्नी हरदेवी ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का अंतिम संस्कार गिरी नदी के समीप एक ही चिता पर किया गया।

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।