Himachal: सोलन में पारिवारिक विवाद बना आगजनी की वजह, भतीजे ने चाचा के मकान को लगाई आग, गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भतीजे ने अपने चाचा के मकान को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के संबंध में बसाल निवासी अरुण कुमार ने सोलन सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से बसाल गांव का रहने वाला है और गांव धाला में भी उसकी जमीन है, जहां पर उसने मकान बनाया हुआ है। उस मकान की देखरेख के लिए उसने एक नेपाली व्यक्ति ढोलू को नियुक्त किया है। अरुण ने बताया कि ढोलू ने उसे फोन कर जानकारी दी कि उसका भतीजा विपिन मकान को आग लगा रहा है। जब वह मौके पर गांव धाला पहुंचा तो देखा कि विपिन मकान के पास खड़ा था और आग को और भड़काने की कोशिश कर रहा था। अरुण ने जब उसे ऐसा करने से रोका, तो विपिन ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच की। इस आग से मकान की धरातल मंजिल के दोनों दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से जल गईं, साथ ही घर के पास रखी गेहूं की फसल भी राख हो गई। पुलिस को शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद आरोपी विपिन (35) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।