Hamirpur: हमीरपुर में मृतक या अपात्र पेंशनधारकों को नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अधिकारी ने किया स्पष्ट

Date:

--Advertisement--

जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिला हमीरपुर में किसी भी मृतक व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों और राज्य सरकार के मानकों के अनुसार पेंशनधारक की मृत्यु या किसी अन्य कारण से अपात्र होने की सूचना मिलते ही पेंशन तुरंत रोक दी जाती है।

जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि यदि किसी मृतक पेंशनधारक के खाते में पेंशन राशि जमा हो भी जाती है, तो वह राशि तुरंत वसूली जाती है और परिवारजन उसे निकाल नहीं सकते। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस संबंध में किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

चमन लाल शर्मा ने बताया कि मृत या अपात्र पेंशनधारकों का सत्यापन नियमित रूप से तहसील कल्याण अधिकारियों के माध्यम से किया जाता है। हर तीन महीने के अंतराल पर मृत या अपात्र पेंशनधारकों को सूची से हटा कर प्रतीक्षा सूची में शामिल पात्र आवेदकों को ई-कल्याण सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वीकृति मिलने के बाद पेंशन जारी की जाती है।

इसके अलावा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किए गए ई-केवाईसी में जिन लोगों को मृत या अपात्र पाया गया है, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोकी गई है। संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी इन मामलों की जांच कर रहे हैं। पात्र पाए जाने वाले लोगों को पेंशन जारी कर दी जाएगी, जबकि शेष मामलों को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।