Una: ऊना की होनहार बेटी श्रुति शर्मा ने एम्स नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हासिल की सफलता

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव रैंसरी की होनहार बेटी श्रुति शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्रुति का चयन अखिल भारतीय आयुर्वैज्ञानिक संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है और उन्होंने हाल ही में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस सफलता से श्रुति के परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

पिता राकेश कुमार और माता कमला देवी की पुत्री श्रुति बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, बसाल से प्राप्त की और 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 12वीं कक्षा में उन्होंने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने मुरारी लाल मैमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सोलन से बीएससी नर्सिंग की 4 वर्षीय डिग्री पूरी की।

बीएससी नर्सिंग करने के बाद श्रुति ने वर्ष 2022 से 2025 तक चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स काम किया। इस दौरान उनकी मेहनत और समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। अढ़ाई साल के अनुभव के बाद उन्होंने ऑल इंडिया स्तर की नोरसेट परीक्षा पास की और एम्स नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुईं।

श्रुति ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, दादी रोशनी देवी और ताया ओमदत्त व ओंकार की प्रेरणा को दिया है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की असली कुंजी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ज्वालामुखी मंदिर का बदलेगा पूरा स्वरूप! बस स्टैंड से मंदिर तक होगा सौंदर्यीकरण, बिजली की तारें होंगी भूमिगत; दिव्यांगों के लिए भी खास...

हिमाचल के शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर और शहर का स्वरूप बदलने की तैयारी है। मंदिर के मास्टर प्लान में बस स्टैंड से मंदिर तक सड़क का सौंदर्यीकरण, बिजली की तारें भूमिगत करने, पेयजल व्यवस्था सुधारने और दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया है।

Kangra: शाहपुर में किसानों को बड़ी राहत! 21 करोड़ से बन रहीं सिंचाई कूहलें, 18.77 लाख से बनेगा खेत संपर्क मार्ग; अब खेतों तक...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए करीब 21 करोड़ रुपये के सिंचाई और कूहल निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कल्याडा में 18.77 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेत संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इससे किसानों के खेतों तक वाहन पहुंच सकेंगे और फसल को घर व मंडियों तक ले जाना आसान होगा।

Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर नहीं, बल्कि कांगड़ा के कोटला स्कूल के आयुष ने 1.83 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप का राज्य रिकॉर्ड तोड़ दिया। साहिल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।