Shimla: मिशन क्लीन भरोसा का बड़ा वार: शिमला में होटल से लेकर हाईवे तक 9 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, दंपति और युवती भी शामिल

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने ड्रग पैडलरों और चिट्टाखोरों के खिलाफ चल रही मुहिम मिशन क्लीन भरोसा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक दंपति और एक युवती भी शामिल हैं। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में नशा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की है।

पहली कार्रवाई ढली थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि ढली बाईपास स्थित एक निजी होटल में चिट्टे की सप्लाई हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 201 में दबिश दी, जहां से 12.960 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके से साहिल (27) निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़, शुभम चौधरी (25) निवासी समालखा पानीपत, अंकिता नेगी (26) निवासी बसताधार ननखड़ी, ललित चौहान (32) और उसकी पत्नी महिमा चौहान (27) निवासी चौपाल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में ढली थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी बड़ी कार्रवाई रामपुर उपमंडल की डिटेक्शन टीम ने सैंज-सुन्नी रोड पर की। टीम ने वाहन नंबर एचपी 01एए 0787 को जांच के लिए रोका, जिसमें सवार महेंद्र सिंह (39), दिवान सिंह (41) और महिंद्र सिंह (42) तीनों निवासी निरमंड, जिला कुल्लू के पास से 6.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ थाना कुमारसैन में मामला दर्ज किया जा रहा है।

इसके अलावा ढली थाना क्षेत्र के तहत दर्ज एक पुराने मामले में कुलदीप कुमार (39) निवासी दुर्गापुर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने साफ कहा कि चिट्टा बेचने वालों और ड्रग पैडलरों के खिलाफ पुलिस की मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।