Shimla: शिमला पुलिस की कड़ी कार्रवाई: शोघी में 21 ग्राम चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार, ड्रग तस्करी का बड़ा नेटवर्क तलाशा जा रहा है

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने ड्रग तस्करों और नशाखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी हुई है। इसी कड़ी में बालूगंज पुलिस थाना की टीम ने शोघी क्षेत्र में तीन आरोपियों को 21 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये आरोपी किसी बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े हैं या खुद ही कोई गिरोह चला रहे हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

गिरफ्तार आरोपियों में सोलन जिले के निवासी अनुज कुमार दुग्गल और पंजाब के अमृतसर के रहने वाले पुनीत पाल सिंह व अंगद सवरवाल शामिल हैं। स्पैशल सेल की टीम गश्त पर थी जब उन्हें शोघी में संदिग्ध पाया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 21.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों के संबंधों और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

शिमला के कार्यकारी एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस नशे की खेप के स्रोत और वितरण का पता लगाएगी। साथ ही साइबर सेल की मदद से आरोपियों के डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि यह पता चले कि इनके पीछे कोई बड़ा ड्रग नेटवर्क तो नहीं है। उन्होंने ड्रग पैडलरों और नशाखोरों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे इस अवैध काम से तुरंत बाज आएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरव सिंह ने कहा कि शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और नशामुक्त समाज बनाने के लिए जनता के सहयोग की उम्मीद रखती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना के तीन विधायकों को डबल गनमैन देने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा समीक्षा समिति ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सुरक्षा को पर्याप्त माना।

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।