शाहपुर: एंबुलेंस मार्ग को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 2 हाड़ा के निवासियों ने एसडीएम से की मुलाकात, पूरी खबर पढ़ें!

Date:

--Advertisement--

नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 2 हाड़ा के स्थायी निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज एसडीएम शाहपुर करतार चंद से मिला और उनसे एंबुलेंस मार्ग को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने अपनी समस्याएं एसडीएम के सामने रखीं।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके घरों तक एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन नहीं पहुंच पाते, जिससे गंभीर रूप से बीमार या घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मुश्किल होती है।

लोगों ने बताया कि नगर पंचायत शाहपुर के गठन के बाद, वर्ष 2021 में वर्तमान पार्षद ऊष्मा चौहान के प्रयासों से वार्ड नंबर 2 हाड़ा में 3 मीटर चौड़े एंबुलेंस मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन यह मार्ग मुख्य सड़क से अभी भी जुड़ा नहीं है। इसका कारण यह है कि मुख्य सड़क से सटे कुछ दुकानों का पुराने समय में अवैध निर्माण किया गया था। वर्तमान में फोरलेन सड़क निर्माण के चलते अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा तोड़ा गया है, लेकिन बाकी अभी भी बना हुआ है।

लोगों ने एसडीएम से आग्रह किया कि शेष अवैध निर्माण को शीघ्र हटाने के आदेश दिए जाएं ताकि एंबुलेंस मार्ग को मुख्य सड़क से जोड़ा जा सके और लगभग 50 परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीएम शाहपुर ने कहा कि जल्द ही डिमार्केशन कराया जाएगा और यदि कोई अवैध कब्जा पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में शिवकुमार, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, मोहित कुशल, बालक राम, मीना कुमारी, किशोर चंद, रेनू, जगदीश चंद, कुलदीप, विनोद, बीना देवी, प्रबोध चंद्र, संदीपना देवी, शीला देवी, वर्षा देवी, कंचन देवी, श्याम सिंह, राजेश कुमार, त्रिलोक चंद, संजीव कुमार, जीतराम शर्मा, विनोद कुमार, अरुण कुमार, राकेश चौहान, खेमराज राहुल, राम सिंह, सुरेंद्र कुमार और संजीव कुमार आदि शामिल थे। सभी ने उम्मीद जताई कि एसडीएम शाहपुर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की बेटी डॉ. अमेया शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल; डीएवी कुमारसैन की पूर्व छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर...

डीएवी कुमारसैन की पूर्व छात्रा डॉ. अमेया शर्मा विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित Stanford University–Elsevier सूची में शामिल हुई हैं। फार्मास्यूटिकल साइंसेज में उनके शोध ने हिमाचल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Kangra: कांगड़ा में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान, 287 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त; सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने लॉन्च की ‘जोश’ टीम, युवाओं...

कांगड़ा की 287 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। धर्मशाला में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने ‘जोश’ टीम की लांचिंग की और युवाओं, एनसीसी, एनएसएस व सामाजिक संस्थाओं से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Hamirpur: हमीरपुर की 87 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सम्मानित; 10 को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 को कांस्य...

हमीरपुर की 87 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। 10 पंचायतों को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 पंचायतों को कांस्य पदक मिला। युवाओं की ‘जोश’ टीमें भी टीबी मुक्त अभियान में योगदान देंगी।

हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, ब्लू स्टार में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस की भर्ती; 12 से 14 अक्तूबर तक यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल के युवाओं के लिए 100 पदों पर नौकरी का मौका है। काला अंब स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस पदों के लिए 12 से 14 अक्तूबर तक कांगड़ा, नगरोटा बगवां और देहरा में इंटरव्यू होंगे।