Kangra: धर्मशाला में चमके शाहपुर कॉलेज के रोवर-रेंजर! पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने धर्मशाला में आयोजित ‘विकसित भारत’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। मेरा युवा भारत, कांगड़ा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisement

प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के रोवर-रेंजर स्वयंसेवक समीर और जानवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। इसके अलावा वंशिका ने कविता पाठ, श्रुति ने भाषण प्रतियोगिता और पूजा ने रील मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया।

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों की उपलब्धियों और सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने रेंजर लीडर आशा, शिल्पा और रोवर लीडर हरीश को भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए बधाई दी।

Advertisement

प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में पैसे दोगुने करने का झांसा, 11 लाख गंवाने का आरोप; 21 लाख के बाद डेढ़ करोड़ का दिया लालच

पालमपुर में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Solan: बद्दी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा आर्थिक प्रहार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; 10.330 किलो गांजा मामले में कार्रवाई

बद्दी पुलिस ने 10.330 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में बड़ी आर्थिक कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके परिजनों से जुड़ी करीब 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की है।

Kangra: नगरोटा सूरियां में विशाल रक्तदान शिविर, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

नगरोटा सूरियां के शगुन पैलेस में विश्व हिंदू परिषद की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। चंबा-कांगड़ा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर का शानदार प्रदर्शन, G.S.S.S. बोह को दोनों सेटों में हराकर राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीता; सेमीफाइनल में एंट्री

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जोनल लेवल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 के अंडर-19 लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।