Mandi: प्राकृतिक आपदा के बीच जंजैहली से 63 पर्यटकों की सुरक्षित वापसी, पर्यटकों ने सरकार की तत्परता की सराहना की

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सराज क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जंजैहली में एक निजी होटल में फंसे 63 पर्यटकों को जिला प्रशासन मंडी द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ये पर्यटक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे विभिन्न राज्यों से जंजैहली घूमने आए थे, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से वहां फंस गए। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों ने दिन-रात कार्य कर सड़क को बहाल किया, जिससे पर्यटकों को वाया रायगढ़, शंकरदेहरा और करसोग होते हुए बाहर लाया गया।

शंकरदेहरा में करसोग उपमंडल प्रशासन की ओर से तहसीलदार डॉ. वरुण गुलाटी और नायब तहसीलदार शांता शुक्ला ने सभी पर्यटकों का स्वागत किया और उन्हें खाद्य सामग्री भी भेंट की। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने जानकारी दी कि बारिश और लैंडस्लाइड के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिस कारण पर्यटक बाहर नहीं निकल पाए। प्रशासन ने सड़क को पहले शंकरदेहरा और फिर जंजैहली तक खोलकर राहत और बचाव कार्यों को संभव बनाया।

पर्यटकों ने राज्य सरकार और प्रशासन के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। अंबाला से आए पर्यटक अजय सैनी और उनकी पत्नी ने बताया कि वे एक दिन की यात्रा पर आए थे लेकिन आपदा के कारण फंस गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी हर तरह से सहायता की और उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने दी। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से आए वैभव और उनके परिजनों ने बताया कि प्रशासन ने लगातार संपर्क में रहकर न केवल उन्हें सुरक्षित रखा बल्कि उनके परिजनों से बात कराने में भी सहायता की।

सुरक्षित वापसी करने वाले पर्यटकों में पानीपत से अमाया, अंशुल, शिवा, वरुण प्रिया, ऊषा, युग; शामली (उत्तर प्रदेश) से वैभव, अंकुर, मीनाक्षी, गिरीश, कर्णव; भटिंडा से सिद्धांत कुमार गर्ग, सुधा; तमिलनाडु से क्रिस्टोफर माइकल राज, सर्वनराज; जालंधर से भूपेंद्र सिंह, जुगल, तुषार, राजन कुमार, अनीता शर्मा; फरीदाबाद से अश्वनी कुमार, दिया जैन, कबीर कुमार, साहिल, डिम्पल; मोहाली से शशि, अय्यान, रुचित; पटियाला से अमनेंदर सिंह, गुरप्रीत कौर; लुधियाना से बलजिंदर सिंह, अमनप्रीत कौर, जपनीत कौर, मनीष जैन, सुचेता जैन, भव्या जैन, शिया जैन; पंचकुला से हिमांशु, निमिषा, सरोज, धरव, अव्यक्त; कुरुक्षेत्र से पुनीत, वंदना सिंगला, तन्वी, इशनूर सिंगला; दिल्ली से विकास गर्ग, दिव्या गर्ग, काव्या गर्ग, सुहानी गर्ग, कृषभ गर्ग, मुकेश डागर, सुनीता; जालंधर से राजीव कुमार, अपर्णा, आदित्य और समीर; और अंबाला से अजय सैनी व उनकी धर्मपत्नी सहित चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने यह साबित कर दिया कि हिमाचल प्रदेश की आपदा प्रबंधन प्रणाली आपात स्थितियों से निपटने में सक्षम है और समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा संकट टाला जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।