Shimla: रामपुर में नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई: टैक्सी से चिट्टा, पहाड़ियों से 3.11 किलो चरस बरामद, कई गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

उपमंडल रामपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा और चरस की दो अलग-अलग बरामदगियां की हैं। पहली कार्रवाई मुख्य आरक्षी पीयूष राज, अन्वेषणाधिकारी डिटैक्शन सैल रामपुर की टीम ने चील मोड़ के समीप खेखर में सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी की तलाशी के दौरान की। गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों विजेंद्र सिंह (26) निवासी त्यावल, डाकघर ज्यूरी और विशाल (25) निवासी ज्यूरी के कब्जे से कुल 15.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ थाना कुमारसैन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

दूसरी बड़ी सफलता विशेष सैल शिमला की टीम को मिली। उपनिरीक्षक पुनीत शर्मा की अगुवाई में भद्राश क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों से कुल 3.110 किलोग्राम चरस पकड़ी गई। पकड़े गए आरोपियों में डोला राम उर्फ कपिल (34) निवासी गौरा, मुकेश ठाकुर निवासी निरसू और विपिन कुमार (25) निवासी नेरी शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ थाना रामपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई प्रदेश में नशा तस्करी की कमर तोड़ने के उद्देश्य से जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस अभियान को और अधिक सख्ती से जारी रखा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPBOSE का बड़ा फैसला! 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा पैटर्न बदला, अब MCQ, केस स्टडी और कठिन सवालों से होगी असली परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2027 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू करेगा। अब MCQ, केस स्टडी और कम्पीटेंसी आधारित प्रश्न शामिल होंगे, जबकि मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं।

HRTC बस में 31 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस अब खंगाल रही पूरे ड्रग नेटवर्क की कड़ी

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने एचआरटीसी बस से 31 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ा डिजिटल फर्जीवाड़ा! एक ही ट्रांजेक्शन आईडी से हुए कई भुगतान, पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पास व्यवस्था में डिजिटल भुगतान से जुड़ी बड़ी अनियमितता सामने आई है। एक ही ट्रांजेक्शन आईडी और मोबाइल नंबर से कई भुगतान दर्ज मिलने के बाद पुलिस ने करीब 80 संदिग्ध लेनदेन की साइबर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा की बेटी मेघना डोगरा ने किया कमाल! GATE पास कर IIT कानपुर में PhD के लिए बनाई जगह

कांगड़ा जिले के नकोदर गांव की मेघना डोगरा ने GATE परीक्षा पास कर IIT कानपुर में फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) में पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।