Kangra: नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, रैहन पुलिस ने नाकाबंदी में कार से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रैहन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने भराल क्षेत्र में नाकाबंदी के समय एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रैहन की टीम ने भराल इलाके में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक गाड़ी, जिसका पंजीकरण नंबर HP 88-3309 है, को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 8 पेटियां देसी शराब, जिनमें कुल 96 बोतलें थीं, और 1 पेटी अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की गईं।

मौके पर ही पुलिस ने गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान सुरिंद्र सिंह निवासी तड़िया हटलियां और पवन कुमार निवासी डक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना रैहन में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।