Kangra: पौंग झील के किनारे महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, दो दिनों में दूसरा शव बरामद

Date:

--Advertisement--

धमेटा गांव के पास पौंग झील के किनारे शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने झील किनारे एक अज्ञात शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की हालत बेहद खराब थी, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि महिला का शव पौंग झील से बरामद किया गया है और फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को तीन दिन तक नूरपुर स्थित शवगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान उसकी पहचान नहीं होती है, तो नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौर करने वाली बात यह है कि दो दिन पहले भी इसी झील से एक व्यक्ति का गला-सड़ा शव बरामद किया गया था। लगातार दो शव मिलने से स्थानीय लोग भयभीत हैं और क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।