Kangra: पैंशनर्ज को जल्द मिले बकाया भुगतान, कृषि विश्वविद्यालय की बैठक में उठी अहम मांग

Date:

--Advertisement--

कृषि विश्वविद्यालय पैंशनर्ज सभा की बैठक संस्थान में डॉ. सुशील कुमार फुल्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वर्गों से आमंत्रित इक्कीस सदस्यों ने कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। इसमें निर्णय लिया गया कि 15 मई को विश्वविद्यालय परिसर में पैंशनर्ज सभा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सभा ने यह तर्क दिया कि प्रदेश सरकार को विश्वविद्यालय को आर्थिक संकट से उबारने के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये की एकमुश्त सहायता देनी चाहिए।

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि वाइस चांसलर को पैंशन सैल को तुरंत सुदृढ़ करना चाहिए, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र निवारण संभव हो सके। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में पैंशनर्ज सभा की जितनी याचिकाएं लंबित हैं, उनके स्टेटस के बारे में अध्यक्ष ने सदस्यों को जानकारी दी और कहा कि कार्यकारिणी लगातार वकील से संपर्क में रहती है।

बैठक में कुछ सदस्यों ने यह रोष भी व्यक्त किया कि संस्थान में सेवारत कर्मचारियों के मेडिकल बिल वर्ष 2024 तक पास कर दिए गए हैं, जबकि पैंशनर्ज को वर्ष 2022 के बाद से अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है। बैठक में कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों डॉ. सुदर्शना भटेडिया, ठाकुर चतुर सिंह, इंजीनियर आरएस गुलेरिया, मंसाराम, डॉ. डीके शर्मा, प्रो. सुभाष शर्मा, सुरेंद्र डोहरू, एसके वशिष्ठ, वीर सिंह राणा, रामपाल, अमरनाथ वालिया तथा संत कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।