Chamba: हाइवे पर नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, पठानकोट के तीन युवक 22 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस ने पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पठानकोट के तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। केरू के पास पुलिस ने तीनों आरोपियों से 22.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया, जबकि मामले में चुवाड़ी थाना में मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू सैल की टीम वीरवार शाम कटोरी बंगला तक गश्त करने के बाद वापस चम्बा की ओर लौट रही थी। इसी दौरान केरू पहुंचने पर पुलिस की नजर सड़क किनारे बनी वर्षाशालिका में बैठे तीन लोगों पर पड़ी। पुलिस वाहन को देखते ही तीनों युवक घबरा गए, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ।

संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों की तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 22.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सेठी सिंह, सनी देओल और करण भल्ला के रूप में हुई है। तीनों आरोपी मोहल्ला रामपुरा, डाकघर, तहसील और जिला पठानकोट, पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।