Sirmaur: भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, 27 साल बाद देवशिला पर प्रतिमा को मिला शेड

Date:

--Advertisement--

भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर मंगलवार को श्री रेणुका जी में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर घाटी “जय श्री परशुराम” के नारों से गूंज उठी। सुबह से ही भक्त भगवान परशुराम और माता श्री रेणुका जी के मंदिरों में दर्शन करने पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान परशुराम के दर्शन किए और रेणुका जी झील में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। उत्तराखंड से आए श्रद्धालुओं ने भी झील में अपने देवता को स्नान करवाया। दिनभर दर्शन का क्रम चलता रहा। इस दौरान भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा भी निकाली गई।

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव से एक दिन पहले पवित्र देवशिला पर स्थापित आदमकद प्रतिमा को 27 साल बाद शेड मिल गया। ग्राम पंचायत खालाक्यार और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में यहां सुंदर शेड का निर्माण किया गया है। अब तक यह प्रतिमा खुले में थी। मंगलवार को श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर यहां हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य याज्ञिक भरत सिंह ठाकुर (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री रेणुका जी विकास बोर्ड), सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, इंद्र सिंह ठाकुर, रमेश भारद्वाज (भंडारी, जम्मू कोटी भगवान परशुराम जी मंदिर) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने भी पूर्णाहुति डाली।

देवशिला को लेकर मान्यता है कि भगवान परशुराम जी ने सहस्त्रबाहु से युद्ध से पहले इसी स्थान पर खड़े होकर अपनी सेना को संबोधित किया था और युद्ध का बिगुल बजाया था। वर्ष 1978 में यहां भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे 1998 में नई प्रतिमा से बदल दिया गया था। तब से अब तक यह प्रतिमा बिना शेड के थी, जिसे इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती से पहले पूरा कर लिया गया। इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड व पंचायत का आभार जताया।

इसी प्रकार जिला सिरमौर के अन्य हिस्सों में भी भगवान परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर श्री रघुनाथ मंदिर नाहन में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ आरंभ हुआ, जिसे ब्राह्मण सभा नाहन द्वारा आयोजित किया गया। सभा अध्यक्ष पंडित सुखदेव शर्मा ने पूजन कर पाठ आरंभ करवाया। इस अवसर पर अनिल शर्मा, सोमदत्त गिरी, अरुण शर्मा, भावन शर्मा, संदीप शर्मा, योगेश्वर गौतम, कौशिक समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। 30 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ की पूर्णता के बाद हवन और भंडारे का आयोजन होगा। जिला के अन्य स्थानों पर भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्री ब्राह्मण समाज राजगढ़ इकाई ने भी भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर रहे। इकाई अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज की अध्यक्षता में सर्वप्रथम शिरगुल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ हुआ, जिसके बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण और जयकारों के साथ पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।