पनारसा कॉलेज में चमके टैलेंटेड छात्र, अवॉर्ड समारोह में छाए ये टॉपर्स

राजकीय महाविद्यालय पनारसा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंकज राय (IAS), उप निदेशक (प्रशासन), पीजीआई चंडीगढ़ ने शिरकत की, जबकि डॉ. शैफाली, प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा डॉ. चारु आहलूवालिया, प्रो. नरेश कमल सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बीए तृतीय वर्ष में तनिशा ने ओवरऑल प्रथम स्थान और प्रिया ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीकॉम तृतीय वर्ष में लक्ष्मी प्रथम और श्रेया द्वितीय स्थान पर रहीं। द्वितीय वर्ष में वंशिका ने प्रथम और ललिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि प्रथम वर्ष में सीमा ने प्रथम और पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में ईशा ठाकुर, यश पाल, शिवानी, गुलशाना, संगीता, मधु, प्रियंका ठाकुर, चारु, मोनिका ठाकुर, सौरभ शर्मा, भूमे राम, तुषार कुमार और हीना ठाकुर शामिल रहे। वहीं मनदीप कुमार, चारु, ईशा ठाकुर, यश पाल और भूमे राम को विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण के रूप में राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग्स पर आधारित मॉडलिंग पेश की गई, जिसे खूब सराहना मिली। इसके अलावा राखी और नंदिनी के गीतों तथा सुहानी के शास्त्रीय नृत्य ने कार्यक्रम में रंग भर दिए।

इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. लीना वैद्य, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. डिंपल जम्टा, प्रो. रतन नेगी, प्रो. अनीता, प्रो. कृष्ण, डॉ. निशा, बुंदू सूर्यवंशी सहित समस्त स्टाफ और पीटीए सदस्य भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!