Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 10 सितंबर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करवाई है। यह कार्रवाई डमटाल पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले की वित्तीय जांच के आधार पर की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली ने पुलिस की वित्तीय जांच को सही मानते हुए आरोपी की नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की जब्ती की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डमटाल में अभियोग संख्या 167/25 दर्ज किया गया था। यह मामला पुलिस थाना डमटाल, जिला नूरपुर के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत दर्ज हुआ था। मामले में नामजद आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला पुत्र ज्ञान चंद, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम 852 ग्राम चरस बरामद की गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की चल और अचल संपत्तियों की वित्तीय जांच शुरू की। जांच में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित आय से जुड़ी संदिग्ध संपत्तियों की पहचान की गई। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित अचल संपत्तियों, होटल-कम-रेस्तरां, दुकानों, मोटर वाहनों और बैंक खातों में उपलब्ध धनराशि को अस्थायी रूप से फ्रीज और प्रतिबंधित किया गया।

वित्तीय जांच के दौरान आरोपी की कुल संपत्ति 3,32,32,352.94 रुपये पाई गई, जिसे फ्रीज किया गया था। जिला पुलिस नूरपुर ने वित्तीय जांच के आधार पर आरोपी की कुल 3,32,32,352.94 रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर इसकी रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजी।

सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली ने जिला पुलिस नूरपुर की वित्तीय जांच को सही मानते हुए आरोपी द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई 3,32,30,941 रुपये मूल्य की संपत्ति की जब्ती की पुष्टि की है। यह पुष्टि आदेश संख्या NDPSA/FO/1098/DEL/2026 दिनांक 09 सितंबर 2026 के माध्यम से की गई है।

जिला पुलिस नूरपुर के अनुसार, 10 सितंबर 2026 तक नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों के खिलाफ कुल 17 अभियोगों में 29,95,92,857 रुपये की संपत्ति जब्त करवाई जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि कुछ अन्य मामले भी सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली के समक्ष विचाराधीन हैं। जिला पुलिस नूरपुर का नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Watch Live on Facebook, Instagram & YouTube!

Facebook: https://www.facebook.com/share/v/1F1Mvnxyj6/?mibextid=wwXIfr

Instagram: https://www.instagram.com/reel/DdGOHlHCXmS/?stkn=ejF4ZDd0cWRqazVk

YouTube: https://youtu.be/N-EtQWCtYnA?si=BNXibopJ_jtMSOPs

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों की बढ़ी पुरस्कार राशि व खेल कोटे के तहत रोजगार की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।