Kangra: नूरपुर में बड़ी कार्रवाई, 114 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, हाईवे के पास बेचने की कर रहे थे तैयारी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के नूरपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए टीम ने 114.2 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चम्बा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पुलिस के अनुसार वे नशा बेचने की फिराक में थे।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और नशा विरोधी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम कंडवाल, भदरोया, डमटाल और छन्नी इलाके में मौजूद थी। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति राष्ट्रीय उच्चमार्ग-44 के पास एक्साइज बैरियर भदरोया के नजदीक सड़क किनारे बैठे हुए हैं और उनके पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस है। सूचना के अनुसार वे इसे बेचने की योजना बना रहे थे।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाए गए। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान बलदेव (44) पुत्र नंद लाल निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह, जिला चम्बा और जीत (40) पुत्र लोभी निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह, जिला चम्बा के रूप में बताई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 114.2 ग्राम चरस बरामद की और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए थे और इसे किन लोगों तक पहुंचाने वाले थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।