Kangra: पालमपुर की नितिका वर्मा जम्वाल बनीं मिसेज इंडिया 2025, राष्ट्रीय मंच पर चमका नाम

Date:

--Advertisement--

पालमपुर की सामाजिक कार्यकर्त्ता नितिका वर्मा जम्वाल ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता “मिस एंड मिसेज इंडो 2025 – इंडियाज़ नैक्स्ट दिवा क्वीन्स” में मिसेज इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता एमएस एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर की विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयन का आधार प्रतिभागियों का आत्मविश्वास, वक्तृत्व कौशल, सामाजिक दृष्टिकोण और गरिमामयी प्रस्तुति था। इन सभी पैमानों पर नितिका वर्मा जम्वाल ने शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया और यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नितिका ने कहा कि यह सम्मान वह उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हैं जो खुद पर विश्वास करती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सपना देखती हैं। उन्होंने इस जीत को महिलाओं की शक्ति और आत्मबल का प्रतीक बताया। नितिका वर्मा जम्वाल राजकीय शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह इन्नरव्हील क्लब पालमपुर की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं, रोटरी क्लब पालमपुर की पूर्व सचिव रही हैं और वर्तमान में रोटरी क्लब धर्मशाला की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

उनकी यह उपलब्धि न केवल पालमपुर बल्कि समूचे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनी है। समाज में उनके योगदान और इस सम्मान ने उन्हें एक प्रेरणादायक महिला के रूप में स्थापित किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।