Sirmaur: NH-707 भूस्खलन से फिर हुआ बंद, उत्तरी के पास जाम की स्थिति, बहाली बनी चुनौती

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग-707 एक बार फिर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। यह घटना उत्तरी गांव के समीप सोमवार सुबह लगभग 5 बजे हुई, जब पहाड़ी से भारी चट्टानें और पत्थर अचानक सड़क पर गिरने लगे। लगातार हो रही बारिश के चलते यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, जिससे मलबा हटाने का काम कर रही निर्माणाधीन कंपनी को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस हाईवे पर बीते 10 दिनों में यह दूसरी बार है जब मार्ग बंद हुआ है। हालांकि पहले भी इसे बहाल करने में कई घंटे लग चुके हैं, लेकिन इस बार स्थिति पहले से कहीं अधिक गंभीर है। पहाड़ी से गिरी चट्टानों और पत्थरों की मात्रा इतनी ज्यादा है कि इसे सोमवार रात तक भी बहाल कर पाना संभव नहीं हो पाया। वहीं, मौके पर मौजूद मशीनरी लगातार मलबा हटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण काम में बाधा उत्पन्न हो रही है और स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण बनी हुई है।

भूस्खलन के चलते सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। पांवटा साहिब और शिलाई की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई कामकाजी लोग भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। सड़क बंद होने से शिलाई क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क न केवल पांवटा साहिब से, बल्कि जिला मुख्यालय नाहन से भी कट गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही शिलाई के एसडीएम जसपाल मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। उन्होंने शाम के समय भी दोबारा जाकर स्थिति की समीक्षा की और निर्माणाधीन कंपनी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि इस बार पहले की तुलना में कहीं अधिक मात्रा में मलबा गिरा है, जिससे बहाली कार्य अत्यंत जोखिम भरा बन गया है।

इस दौरान स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, क्योंकि बड़ी चट्टानें कभी भी नीचे गिर सकती हैं। वाहन चालकों और यात्रियों को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं वे भूस्खलन की चपेट में न आ जाएं। बारिश के मौसम में इस मार्ग पर सफर अब बेहद खतरनाक हो गया है।

एसडीएम ने बताया कि भूस्खलन से निपटने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन मौसम की स्थिति और लगातार गिरते पत्थरों के कारण कार्य में बाधा आ रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।