Himachal: हिमाचल में नया DGP कौन? 31 मई को रिटायर होंगे अतुल वर्मा, कई वरिष्ठ IPS दौड़ में

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा 31 मई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में प्रदेश पुलिस विभाग का नया मुखिया कौन होगा, इसको लेकर अंदरखाते अटकलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के सेवानिवृत्त होने पर वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. अतुल वर्मा को प्रदेश पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था।

देखा जाए तो वर्ष 1989 बैच के आईपीएस डीजी जेल एस.आर. ओझा सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं, लेकिन वे भी आगामी मई माह में ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उनके नाम पर विचार की संभावना कम है।

उनके बाद वरिष्ठता सूची में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में चल रहे वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी का नाम आता है। जब पूर्व डीजीपी संजय कुंडू सेवानिवृत्त हुए थे, तब भी श्याम भगत नेगी का नाम डीजीपी पद के लिए चर्चा में था। श्याम भगत नेगी जिला किन्नौर से संबंध रखते हैं।

वरिष्ठता सूची में उनके बाद 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग का नाम आता है, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसी बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत हैं।

ऐसे में अब देखना यह होगा कि सरकार वरिष्ठता को प्राथमिकता देती है या फिर किसी अन्य अधिकारी को सुपरसीड कर डीजीपी की कमान सौंपती है। राज्य सरकार के पास वर्तमान डीजीपी को सेवा विस्तार देने का भी विकल्प मौजूद है। इससे पहले सरकार मुख्य सचिव को भी छह माह का सेवा विस्तार दे चुकी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।