Himachal: आनी में नए DSP राजीव मेहता का कार्यभार संभालते ही बड़ा बयान—“असामाजिक तत्वों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा!”

Date:

--Advertisement--

आनी उपमंडल में नए डीएसपी के तौर पर राजीव मेहता ने अपना पदभार संभाल लिया है। वे डीएसपी चंद्र शेखर कायथ के तबादले के बाद इस पद पर आए हैं। इससे पहले राजीव मेहता जनजातीय जिला किन्नौर में सतर्कता विभाग और सीआईडी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मूल रूप से शिमला जिले के कोटगढ़ से ताल्लुक रखने वाले राजीव मेहता 2020 बैच के HP Police Service अधिकारी हैं।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आनी की ट्रैफिक समस्या को सुधारने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

राजीव मेहता ने साफ कहा कि क्षेत्र में सक्रिय चरस–चिट्टा माफिया, वन माफिया, शराब माफिया और खनन माफिया पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए जगह–जगह नाके और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में एंटी-ड्रग अवेयरनेस कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।

DSP राजीव मेहता ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा—

“कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और जनता दोनों की समान जिम्मेदारी है। मिलकर ही अपराध मुक्त और आदर्श समाज बनाया जा सकता है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।