Kangra: न्यूगल खड्ड में फिर डाला गया जहर! सैकड़ों मछलियों की मौत, 16 हजार लोगों की पेयजल आपूर्ति पर संकट

Date:

--Advertisement--

पालमपुर: कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के परौर क्षेत्र में स्थित न्यूगल खड्ड में एक बार फिर जहरीला पदार्थ डालने का मामला सामने आया है। बुधवार को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा खड्ड के पानी में कथित रूप से जहरीली दवा मिलाने के बाद सैकड़ों मछलियां तड़प-तड़प कर मर गईं। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

घटना का पता तब चला जब स्थानीय ग्रामीणों ने न्यूगल खड्ड के ऊपर बड़ी संख्या में चील और कौवों को मंडराते हुए देखा। संदेह होने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पानी की सतह पर सैकड़ों मृत मछलियां तैरती हुई पाईं। मृत मछलियों को खाने के लिए बड़ी संख्या में पक्षी वहां एकत्रित हो गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी में मिलाए गए जहरीले पदार्थ के कारण जलीय जीवन को भारी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

ग्रामीणों ने इस घटना को पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों तक पहुंचने में अब तक सफलता नहीं मिली है।

घटना के बाद जल शक्ति विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए न्यूगल नदी पर आधारित सभी पेयजल योजनाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। जल शक्ति विभाग थुरल के अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी ने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना परौर खड़ौठ, पुड़बा बलोटा, जोना चौकी, थलियाल, भनार, थुरल भ्रांता, लाहड़ू बछवाई, कोना फिरी, डूहक धनियारा, मूंढी और खजूरनू के लिए न्यूगल नदी से पानी उठाना फिलहाल रोक दिया गया है। पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने तक एहतियातन आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय से लगभग 16 हजार लोगों पर प्रभाव पड़ सकता है। विभाग पानी की गुणवत्ता की जांच कर रहा है और आवश्यक शुद्धिकरण प्रक्रिया भी जारी है। यदि जांच रिपोर्ट संतोषजनक आती है तो पेयजल योजनाओं को पुनः बहाल कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले 31 मार्च को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जब कथित रूप से जहरीला पदार्थ डालने से हजारों मछलियां मर गई थीं। उस समय भी पेयजल के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और रिपोर्ट सामान्य आने के बाद मामला शांत हो गया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होने के कारण ऐसी घटनाएं दोबारा सामने आ रही हैं।

उधर, मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक पालमपुर राकेश कुमार ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Board को मिला नया सचिव! पद संभालते ही एक्शन मोड में दिखे अंकुश शर्मा, विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा वादा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को नया सचिव मिल गया है। 2018 बैच के HAS अधिकारी अंकुश शर्मा ने पदभार संभालते ही बोर्ड की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों को बेहतर, पारदर्शी व तकनीक-सक्षम सेवाएं देने का भरोसा जताया।

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।