Solan: नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी में धान न बिकने पर किसानों का प्रदर्शन

--Advertisement--

नालागढ़: नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी में धान बेचने में जगह की कमी के कारण किसानों को भारी परेशानी हो रही है। कई किसान किराए पर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आए हैं, लेकिन धान खाली करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इस वजह से किसानों को अनावश्यक रूप से ट्रैक्टर की दिहाड़ी देनी पड़ रही है। इस समस्या से नाराज होकर किसानों ने वीरवार को सिविल सप्लाई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व किसान संघ के नेता सुरमुख सिंह, सुच्चा सिंह, अमृत पाल, जसवंत सिंह, जगदीप सिंह और अमरजीत सिंह ने किया।

सुरमुख सिंह ने बताया कि पूरी मंडी धान से भरी हुई है, और जो किसान अब धान लेकर आ रहे हैं, वे अपनी फसल को खाली नहीं कर पा रहे हैं। किराए पर ट्रैक्टर लेकर आए किसानों को बेवजह ट्रैक्टर की दिहाड़ी देनी पड़ रही है। कई दिन बीत जाने के बाद भी धान का उठान नहीं हो रहा है। यहां तक कि पीने का पानी और शौचालय की सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

किसानों ने यह भी कहा कि टोकन सिस्टम उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। हिमाचल के किसानों का धान अब पंजाब में नहीं बिक रहा है। कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि सैलरों से धान की आपूर्ति के लिए संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही धान का उठान शुरू होगा, धान की बिक्री सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related