Kangra: नगरोटा सूरियां में जंगल से मिला लापता बुजुर्ग का शव, पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Date:

पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के अंतर्गत पंचायत बासा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 60 वर्षीय जीवन कुमार, निवासी पंचायत बासा के रूप में हुई है। वह बीते काफी समय से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था।

पुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि जीवन कुमार 29 सितंबर को घर से लापता हुआ था। इसके बाद 9 अक्तूबर को परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

24 दिसम्बर की शाम करीब 3 बजे स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने मृतक के घर से कुछ दूरी पर जंगल में एक शव पेड़ से लटका देखा। शव की हालत काफी खराब थी और वह बुरी तरह से गल-सड़ चुका था। राकेश कुमार ने इसकी जानकारी तुरंत पंचायत उपप्रधान विजय को दी।

सूचना मिलते ही पंचायत उपप्रधान ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को अवगत करवाया। पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान करवाई गई, जिस पर परिवार ने पुष्टि की कि शव जीवन कुमार का ही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच जारी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।

Kangra: धर्मशाला में 13 से 18 जुलाई तक लगेगा पावर कट, इन इलाकों में सुबह से शाम तक रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला में 13 जुलाई से 18 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विद्युत बोर्ड ने रखरखाव कार्य के लिए पावर कट का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।