Sirmaur: सिरमौर में आधी रात चला पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 27 ओवरलोड टिप्पर-डम्पर जब्त, लाखों का जुर्माना तय

Date:

--Advertisement--

सिरमौर ज़िले में शुक्रवार देर रात ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई एसपी सिरमौर एनएस नेगी के निर्देश पर की गई, जिसमें एएसपी योगेश रोल्टा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और डीएसपी हैडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह विशेष अभियान रात 11 बजे शुरू हुआ और तड़के 2 बजे तक चला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की टीम ने खुद सड़कों पर उतरकर टिप्पर और डम्पर जैसे भारी वाहनों की जांच की।

Advertisement – HIM Live Tv

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांवटा साहिब, माजरा, पुरुवाला और नाहन के कालाअम्ब क्षेत्र में नाकाबंदी की और क्रशर क्षेत्रों से आ रहे वाहनों को रोका गया। जांच में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के कई मामले सामने आए। नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने कुल 27 टिप्पर-डम्परों के चालान किए और उन्हें जब्त कर लिया। इनमें से सबसे अधिक 19 वाहन पांवटा साहिब से पकड़े गए।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए सभी वाहनों की रजिस्ट्रेशन हरियाणा और अन्य राज्यों में की गई थी। इन सभी मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में भेजा गया है, जहां दोषी वाहन मालिकों पर जुर्माना तय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन मामलों में न्यूनतम जुर्माना राशि ₹25,000 तय होती है, ऐसे में सभी वाहनों पर कुल जुर्माना लाखों रुपये तक पहुंच सकता है।

इस अभियान के बारे में एएसपी योगेश रोल्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 27 मामलों को अदालत में भेजा गया है और नियमों के अनुसार ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस बीच, आरटीओ विभाग भी ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेटों के खिलाफ अलग से कार्रवाई कर रहा है। आरटीओ अधिकारी सोना चंदेल के नेतृत्व में हाल ही में फर्जी नंबर प्लेट लगे कई टिप्पर पकड़े गए थे, जिनमें अलग-अलग राज्यों के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल किए गए थे।

एसपी एनएस नेगी द्वारा जिले की कमान संभालने के बाद यह तीसरा बड़ा अभियान है। इससे पहले भी दो बार इस तरह की रात में छापेमारी की जा चुकी है। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।