Mandi: पंडोह में दिल दहला देने वाली रात: जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Date:

--Advertisement--

पंडोह बाजार में मंगलवार देर रात नीलम जनरल स्टोर में अचानक लगी भीषण आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। आग ने कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान राख कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह घटना रात लगभग 12 बजे की है। दुकान के मालिक खंडेश्वर को पंडोह पुलिस चौकी से फोन पर आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन जब उन्होंने शटर खोला तो पूरी दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लगभग 7 से 8 लाख रुपये का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

पंडोह चौकी में तैनात एएसआई दीपक कुमार ने बताया कि रात की गश्त के दौरान उन्हें आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने का असली कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।