Himachal: नेरवा के गांव बिरौली की बेटी मनजीता ने पास की NET परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

हिमाचल प्रदेश के नेरवा तहसील के गुम्मा क्षेत्र के गांव बिरौली की रहने वाली मनजीता ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनजीता, रतन सिंह और कांता देवी की पुत्री हैं, और उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

मनजीता की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मा से हुई है, जहां उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार किया। वर्तमान में वह राजकीय महाविद्यालय नेरवा में राजनीति विज्ञान विषय में अंतिम वर्ष की छात्रा हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

मनजीता की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में भी खुशी का माहौल है। मनजीता की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो उच्च शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!