Manimahesh Yatra 2026: 1 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, जानें कब से शुरू होगी यात्रा और क्या हैं नए नियम

Date:

--Advertisement--

मणिमहेश यात्रा 2026: हिमाचल प्रदेश की विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 2026 इस वर्ष 25 अगस्त से शुरू होकर 19 सितंबर तक चलेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर इंतजाम शुरू कर दिए हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार 1 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

Advertisement

प्रशासन के अनुसार शुरुआती चरण में प्रतिदिन करीब 5,000 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर इस संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सुगमता से यात्रा कर सकें।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हेलिटैक्सी सेवा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत बनाने के लिए यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और ड्रोन के माध्यम से पूरे मार्ग की निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रा अवधि के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुगती परिक्रमा मार्ग बंद रहेगा।

Advertisement

मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक में यात्रा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक में पंजीकरण शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर लंगर लगाने वाले प्रत्येक संस्थान को 12 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क और 25 हजार रुपये सुरक्षा राशि जमा करानी होगी।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त तक यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इनमें सड़क, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, संचार, शौचालय, सुरक्षा दीवार, साइनेज और अन्य मूलभूत सुविधाओं का कार्य शामिल है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।