Mandi: मंडी के युवक ने किराए के कमरे में की आत्महत्या, मफलर से लगाया फंदा

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के एक युवक ने भुंतर के पास अप्पर छोयल में किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंकित कुमार (20) पुत्र मान सिंह निवासी शिवाबदार, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक ने कमरे में पंखे के हुक से मफलर के सहारे फंदा लगाया था। जब वह एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग नहीं पहुंचा, तो साथियों को शक हुआ। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह फंदे पर लटका मिला।

कमरे में एक बाल्टी भी रखी हुई थी, जिससे अंदेशा है कि उसने उसी पर चढ़कर फंदा लगाया होगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कॉलेज नेरचौक भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक आईटीआई से ट्रेनिंग कर चुका था और इन दिनों अपने अन्य साथियों के साथ बाशिंग में वर्कशॉप प्रैक्टिस करने जाता था।

परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।