Mandi: मंदिर की छत से लटकी मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप – आत्महत्या या कुछ और?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुगराई बासा पंचायत की निवासी दीक्षा देवी, पत्नी सुनील कुमार, ने स्यांज क्षेत्र के काढ़ी धार में स्थित चामुंडा माता मंदिर में अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मंदिर सड़क किनारे स्थित है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। गुरुवार सुबह जब कुछ लोग मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक महिला मंदिर की छत से लटकी हुई है। यह दृश्य देख लोग हैरान रह गए और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय गोहर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गोहर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने सभी संभावित कोणों से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीक्षा देवी पिछले कुछ महीनों से अपने मायके – स्यांज क्षेत्र के ग्वाड़ गांव – में रह रही थी, जबकि उसका ससुराल दुगराई बासा में है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले दीक्षा देवी कुछ समय के लिए लापता हो गई थी। उस दौरान उसके ससुराल पक्ष ने गोहर पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद वह सुरक्षित वापस मिल गई थी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल्स व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। गोहर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला गंभीर है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।