Mandi: हिमाचल के मंडी में जंगल में फंसे 4 सैलानी, रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार रात एक चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सदर थाना मंडी और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने मिलकर चार लोगों को घने जंगल से सुरक्षित बाहर निकाला। ये सभी लोग पंजाब से आए पर्यटक थे, जो 4 मील क्षेत्र में सड़क बंद होने के कारण पैदल पगडंडी से आगे बढ़ने लगे थे। कुछ दूरी तय करने के बाद वे रास्ता भटक गए और घने जंगल में फंस गए। करीब छह घंटे तक जंगल में फंसे रहने के बाद एक पर्यटक ने घबराकर सदर थाना मंडी को फोन कर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत 4 मील की ओर रवाना हुई। अंधेरे और घने जंगल में सर्च ऑपरेशन करना आसान नहीं था, लेकिन दो घंटे की मेहनत के बाद टीम को दो लोगों की आवाजें सुनाई दीं। वे दोनों एक गहरी खाई में फंसे हुए थे और एक पेड़ का सहारा लेकर बैठे थे। पुलिस ने टॉर्च और डंडों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों पर्यटक काफी घबराए हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें संभाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इसके बाद पुलिस ने बाकी दो लोगों की तलाश शुरू की। इसी दौरान SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिससे ऑपरेशन को और गति मिली। थोड़ी ही दूरी पर बाकी दो व्यक्तियों को भी खोज निकाला गया। चारों में से तीन लोग पंजाब से आए पर्यटक थे, जबकि एक व्यक्ति धर्मपुर का स्थानीय निवासी था। इन सभी को सुरक्षित बाहर लाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जहां उन्हें पानी पिलाया गया और सामान्य पूछताछ की गई।

पूछताछ में पता चला कि ये लोग कुछ स्थानीय लोगों के पीछे-पीछे चल रहे थे, लेकिन वे आगे निकल गए और ये चारों जंगल में रास्ता भटक गए। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब चार घंटे चला और इसमें SDRF तथा पुलिस की टीमों ने समन्वय से काम किया। बाद में तीन पर्यटकों को मंडी गुरुद्वारा में ठहराया गया और स्थानीय व्यक्ति को एक निजी वाहन की व्यवस्था कर उसके घर भेजा गया। इस दौरान तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।

यह पूरी घटना रात के अंधेरे में हुई, जिसमें टीमों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए जंगल में फंसे लोगों की जान बचाई। पुलिस और SDRF के इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।