Mandi: मंडी में चोरी का शर्मनाक कांड: देवता के मंदिर से लाखों की नकदी और चांदी उड़ाई

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला की बल्ह घाटी में स्थित ग्राम देवता सत श्री देव बालाकामेश्वर के मंदिर में चोरी की एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंदिर में घुसे शातिर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि जब समिति के मुख्य सलाहकार हेम सिंह वालिया सुबह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चारों दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। यह देखकर उन्होंने तुरंत अध्यक्ष और महासचिव को इसकी सूचना दी। मंदिर समिति के महासचिव गोविंद ठाकुर ने जानकारी दी कि चोर बहुत ही चालाकी से काम कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सिस्टम की केबल काट दी, जिससे कोई भी गतिविधि रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद उन्होंने चोरी की पूरी वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व भी इस मंदिर में चोरी हुई थी। इसके बाद मंदिर समिति ने सुरक्षा के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे और दो स्थानों पर अलग-अलग डीवीआर सिस्टम लगाए गए थे। लेकिन इस बार चोर इन सुरक्षा उपायों को भी मात देते हुए दोनों डीवीआर सिस्टम तक ले गए।

मंदिर समिति ने बताया कि देवता का रथ उस समय गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में गया हुआ था, और इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर मंदिर में रखे दानपात्रों से लगभग 70 से 80 हजार रुपये नकद और चांदी के छत्र चुरा लिए।

एसएचओ संजय ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच में मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे कुछ घरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों को रास्ते से गुजरते हुए देखा गया है। इसके अलावा एक संदिग्ध कार को भी उसी रास्ते पर आते-जाते देखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी और कानून के दायरे में लाया जाएगा।

यह घटना न केवल धार्मिक आस्थाओं को झकझोरने वाली है बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब चोरों को न भगवान का डर है और न ही कानून का। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।