मंडी: मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब 8:40 बजे साहल पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में टिप्पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार टिप्पर पधर से मंडी की ओर जा रहा था। साहल पुल के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद टिप्पर पुल के साथ बने पैरापिट से जा टकराया।
टक्कर के बाद बाहर गिरा सतीश कुमार
हादसे के बाद टिप्पर में सवार सतीश कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी साहल, डाकघर कुन्नू, तहसील पधर फ्रंट शीशे से बाहर गिर गया। इसके बाद वह टिप्पर के अगले टायर के नीचे आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सतीश कुमार को टायर के नीचे से बाहर निकाला।
अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम
हादसे में टिप्पर चालक भूपेंद्र पाल और सतीश कुमार घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान सतीश कुमार की मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


