Kullu: मनाली में बड़ा हादसा टला, पूर्व विधायक के होटल के किचन में लगी आग

Date:

--Advertisement--

मनाली में माल रोड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर के आईबेक्स होटल के किचन में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आ गई। राहत की बात यह रही कि अग्निशमन केंद्र होटल से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित था, जिससे दमकल कर्मी कुछ ही पलों में मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार आग किचन तक ही सीमित रही, लेकिन इस दौरान किचन में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आकलन में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की पुष्टि हुई है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी शरण पत ने बताया कि पांच मंजिला आईबेक्स होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि हालांकि आग से लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।