Chamba: चम्बा के चमेशनी मोहल्ले में युवक ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिला के चमेशनी मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विपन कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम लाल के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार को उस समय सामने आई जब परिजनों ने विपन को उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। जैसे ही यह दृश्य परिजनों की आंखों के सामने आया, वे सदमे में आ गए और शोर मचाने लगे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए और मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए। फिलहाल इस आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

चम्बा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं कि ऐसा कदम क्यों उठाया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।