Solan: लोधीमाजरा में भीषण सड़क हादसा: 20 कामगार घायल, 15 की हालत नाजुक, इच्छाधारी मंदिर के पास पलटी पिकअप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र लोधीमाजरा में एक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में 20 कामगार घायल हुए हैं, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ और सेक्टर-32 अस्पताल रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम को सपास रेमिडीज उद्योग से छुट्टी के बाद कामगारों से भरी एक पिकअप जीप रोतांवाला जा रही थी, जो इच्छाधारी मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के समय पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से अधिकांश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और इनमें से दो नाबालिग भी शामिल हैं।

घायलों की पहचान संकेत, आकाश, चीनू, अंशिका, गुलशन, शानू, माही, सन्नू, नरगिस, नसरीन, संतोष, अमरीना, रवि कुमार, सोनम, सरिता देवी, नूर मोहम्मद, हर्ष, जूली और चांदनी के रूप में हुई है। एक पुरुष की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। बताया गया है कि ये सभी कामगार एक ठेकेदार के माध्यम से कंपनी में कार्यरत थे और प्रतिदिन इसी पिकअप वाहन से आते-जाते थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।