Lahaul-Spiti: लाहौल-स्पीति में बदला मौसम का मिजाज, मयाड़ घाटी में 3 इंच तक ताजा बर्फबारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में रविवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। घाटी में सुबह से ही रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। ऊंची पहाड़ियों और चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।

ताजा जानकारी के अनुसार उदयपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाली दुर्गम मयाड़ घाटी में भी सुबह से बर्फबारी हो रही है। यहां अब तक करीब 2 से 3 इंच तक ताजा बर्फ गिर चुकी है, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम खराब होने और बर्फबारी के बावजूद अभी तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन: साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया, श्रीकृष्ण की हर लीला में छिपा है गहरा आध्यात्मिक संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी समेत विभिन्न लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला में गहरा संदेश छिपा है और इसे केवल ज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है।

कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सितंबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

आरवीएनएल का बड़ा विस्तार: रेलवे के बाद अब हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स में उतरेगी कंपनी

रेल विकास निगम लिमिटेड अब रेलवे के साथ-साथ हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। आरवीएनएल ने 500 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए भारतीय कंपनियों से साझेदारी प्रस्ताव मांगे हैं।

हिमाचल के अस्पतालों में 300 डॉक्टर और 200 नर्सों की होगी भर्ती, 2027 तक सभी खाली पद भरने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 300 डॉक्टरों और 200 नर्सों की भर्ती की जा रही है। सरकार ने 2027 तक स्वास्थ्य विभाग के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य रखा है। नए डॉक्टरों को डेपुटेशन के बजाय सीधे पीएचसी, सीएचसी और आदर्श अस्पतालों में तैनाती देने की तैयारी है।