Kullu: बर्फबारी के बीच मौत से जंग: लाहौल-स्पीति में 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रेखा, 57 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

Date:

--Advertisement--

कहते हैं कि मजबूत हौसले और नेक इरादे हों तो कुदरत की सबसे बड़ी चुनौतियां भी हार मान लेती हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की दुर्गम पट्टन घाटी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम और 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक व्यक्ति की जिंदगी बचा ली। भारी बर्फबारी और जमा देने वाली ठंड के बीच लिंडुर गांव के निवासी परमजीत के लिए यह टीम किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार लिंडुर गांव के 57 वर्षीय परमजीत के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूडा लाया गया, जहां तैनात डॉ. पुजारा ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को बेहद नाजुक बताया। डॉक्टर ने बिना देरी किए मरीज को बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। इसके बाद असली चुनौती शुरू हुई, क्योंकि घाटी में भारी बर्फबारी के चलते सड़कें पूरी तरह बर्फ से ढकी थीं और हर तरफ फिसलन बनी हुई थी। ऐसे हालात में वाहन चलाना किसी खतरे से कम नहीं था।

इसके बावजूद 108 एम्बुलेंस के पायलट सुरेश कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन लक्ष्मी चंद ने हिम्मत नहीं हारी। पायलट सुरेश कुमार ने बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ बर्फीले रास्तों पर एम्बुलेंस को आगे बढ़ाया, जबकि लक्ष्मी चंद ने सफर के दौरान लगातार मरीज को जरूरी मेडिकल सपोर्ट दिया। कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच दौड़ती एम्बुलेंस उम्मीद की किरण बन गई। सुरेश कुमार की कुशल ड्राइविंग और टीमवर्क की बदौलत मरीज को सुरक्षित रूप से आगे इलाज के लिए रवाना किया जा सका।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।