Kullu: कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ मचाया कहर, तीन अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस की बड़ी बरामदगी

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 6 जनवरी 2026: जिला कुल्लू पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक के बाद एक तीन बड़ी कार्रवाइयाँ की हैं। पुलिस थाना भून्तर, पतलीकुहल और एसटीएफ कुल्लू की टीमों ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस की भारी खेप बरामद की।

पहली कार्रवाई में 6 जनवरी को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने पारला बड़ा भुईन रैन शेल्टर के पास 47 वर्षीय संजय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 72 ग्राम चिट्टा बरामद हुई।

दूसरे मामले में 5 जनवरी को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने पुराना पुल डोभी के पास 58 वर्षीय मान सिंह से 958 ग्राम चरस बरामद की। वहीं, एसटीएफ कुल्लू ने गुप्त सूचना के आधार पर सरवरी स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में दबिश देकर 45 वर्षीय जोगिंदर सिंह के कब्जे से 493 ग्राम चरस जब्त की।

पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है। कुल्लू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।